Gumla: सिसई थाना क्षेत्र के लाकेया गांव स्थित गंझू तालाब में सोमवार को कथित रूप से गोवंशीय हड्डियां मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू समाज के लोग मौके पर जुट गए.

मौके पर पहुंचे पुलिस और सशस्त्र बल
स्थिति को देखते हुए सिसई थाना की पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुट गए. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों और स्थानीय संगठनों ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है. वहीं तालाब से हड्डियां निकालने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर भी मंगाए गए हैं. प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है.
ALSO READ: पेंशन दरबार में शिक्षकों को दी गयी विदाई, DC ने कहा – ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
