Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो में चोरी की दो बाइक बरामद, नाबालिग युवक को भेजा गया रिमांड होम

Bokaro: सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटना में चोरी गई दो बाइक को पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया. साथ ही...

Bokaro: सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटना में चोरी गई दो बाइक को पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया. साथ ही एक नाबालिग युवक को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. विधि विरुद्ध बालक को रिमांड होम भेज दिया गया.

शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीना के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. उसी क्रम में गुप्त सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर दोनों बाइक बरामद की गईं.

झाड़ियों और जंगल से बरामद हुई बाइक

सेक्टर 6 थाना से चोरी गई मोटरसाइकिल संख्या JH09T-9248 पैशन प्रो को सिटी कॉलेज के आगे कब्रिस्तान के पास झाड़ियों से बरामद किया गया. वहीं हीरो होंडा मोटरसाइकिल संख्या JH09AP-2511 को केंद्रीय विद्यालय बालीडीह के पास जंगल से बरामद किया गया.

साथ ही एक बालक को अभिरक्षा में लिया गया है. गिरफ्तार युवक ने घटना को अंजाम देने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पूछताछ के क्रम में अन्य अभियुक्तों का भी नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द किए जाने की बात कही गई है.

ALSO READ: इंटरमीडिएट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप पर छात्रों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा ज्ञापन

अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

बता दें कि गाड़ी संख्या JH09T-9248 पैशन प्रो एवं हीरो होंडा मोटरसाइकिल संख्या JH09AP-2511 चोरी होने के आरोप में कांड दर्ज किया गया था. सेक्टर 06/ए क्वार्टर नंबर-3254 निवासी ब्रज नंदन प्रसाद एवं एक अन्य मजदूरी करने वाले व्यक्ति द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत की गई थी. इस छापेमारी दल में पु.अ.नि. प्रभात कुमार, स.अ.नि. राम राज महतो, स.अ.नि. तारकेश्वर राम, गृह रक्षक संतोष कुमार सिंह एवं गृह रक्षक चिन्दु यादव शामिल रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *