Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा में 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, थार वाहन व मोबाइल जब्त

Lohardaga : जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...

Lohardaga : जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने एक काले रंग की महिंद्रा थार वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, मामले में लोहरदगा थाना कांड संख्या-80/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा-लोहरदगा रोड के रास्ते अवैध ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है, सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

लोहरदगा में थार सवार दो युवक पुलिस जांच में धराए

गठित टीम में थाना प्रभारी लोहरदगा सह पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक आदर्श कुमार, सहायक अवर निरीक्षक चन्द्रदीप मेहता तथा लोहरदगा थाना के सशस्त्र बलों को शामिल किया गया. छापेमारी अभियान में अंचलाधिकारी लोहरदगा की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई. गठित टीम ने कुजरा स्थित दुर्गा मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान एक काले रंग की महिंद्रा थार वाहन को रोककर जांच की गई. वाहन पर अंकित नंबर प्लेट Jharkhand 01 EF 0040 पाया गया. वाहन में दो युवक सवार थे। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम साजन नायक (26 वर्ष), पिता सुरेंद्र नायक, निवासी अंबेडकर नगर, कस्तूरबा स्कूल के पास, थाना एवं जिला लोहरदगा बताया. वहीं दूसरे युवक ने अपना नाम राजन कुमार महतो (23 वर्ष), पिता रामलाल महतो, निवासी ग्राम ईंटा, थाना एवं जिला लोहरदगा बताया.

चालक सीट के नीचे छिपाकर रखी गई थी ब्राउन शुगर, पुलिस ने किया खुलासा

अंचलाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत दोनों युवकों तथा वाहन की तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में वाहन के चालक सीट के नीचे बिछे काले रंग के मैट के नीचे छिपाकर रखे सफेद कागज में लिपटा एक संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ. पूछताछ में दोनों युवकों ने उक्त पदार्थ को ब्राउन शुगर बताया. इसके बाद मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से पदार्थ का वजन किया गया, जिसमें करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर पाया गया. पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया, साथ ही काले रंग की महिंद्रा थार वाहन और दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए.

नशे के कारोबार पर लोहरदगा police का बड़ा प्रहार, थार से ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों में साजन नायक और राजन कुमार महतो शामिल हैं. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b), 21(b), 22(b) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है. लोहरदगा पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, पु.अ.नि. आदर्श कुमार, पु.अ.नि. पप्पू कुमार, स.अ.नि. चन्द्रदीप मेहता तथा लोहरदगा थाना के सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Also Read : राम मंदिर मोड़ फायरिंग कांड का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *