Pakur : जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में एक रिश्ता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने अपने 65 वर्षीय पिता की हत्या कर दी हैं. घटना पाकुड़िया थाना क्षेत्र के फूलोपानी गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पिता पुत्र के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटा ने अपने पिता का हत्या कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया हैं. फिलहाल घटना की जांच में जुटी है पुलिस.
