हाथी हमले में हुए मौत पर बवाल, आजसू नेता बोले- ‘डीएफओ और रेंजर दोनों ही जिम्मेदार’

Saraikela: कुकड़ू प्रखंड के लेटेमदा गांव में जंगली हाथी के हमले में मारे गए मुनीराम गोराई के अंतिम संस्कार में सोमवार को...

AJSU leader

Saraikela: कुकड़ू प्रखंड के लेटेमदा गांव में जंगली हाथी के हमले में मारे गए मुनीराम गोराई के अंतिम संस्कार में सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो शामिल हुए. उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. अंतिम संस्कार के मौके पर हरेलाल महतो ने घटना को प्रशासन और वन विभाग की गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया. उन्होंने ईचागढ़ के विधायक और वन विभाग पर सीधा निशाना साधा.

NOC और अवैध बालू भंडारण बना कारण

हरेलाल महतो ने आरोप लगाया कि फॉरेस्ट भूमि पर ‘जीरो’ में NOC मिलना और वन भूमि पर अवैध रूप से बालू का भंडारण हो रहा है. इसी कारण एलिफेंट कॉरिडोर बाधित हो गया है. हाथी रास्ता भटक कर गांव में प्रवेश कर जाते हैं और उपद्रव मचाने लगते हैं.

न डीएफओ पहुंचे, न रेंजर

उन्होंने कहा कि घटना के बाद न तो डीएफओ और न ही रेंजर मौके पर पहुंचे. इसके लिए दोनों जिम्मेदार हैं. यदि समय रहते हाथियों की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में हालात और भयावह हो सकते हैं.

हरेलाल महतो ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की. उन्होंने कहा कि आए दिन जंगली हाथियों के हमले में गरीब ग्रामीणों की जान जा रही है, फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन सरकार और वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर ड्राइव टीम, सोलर फेंसिंग और मुआवजा राशि 10 लाख नहीं की गई तो आजसू पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी. मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन महतो, प्रखंड अध्यक्ष समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: शादी में शामिल होने गया बुजुर्ग नहीं लौटा घर, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *