Newswave Desk: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. Union Public Service Commission ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत वैज्ञानिक-बी, वैज्ञानिक अधिकारी, सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिकल इंजीनियर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कुल 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत वैज्ञानिक-बी का 1 पद, वैज्ञानिक अधिकारी का 1 पद, सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिकल इंजीनियर के 2 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर का 1 पद भरा जाएगा.
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
Scientist-B:
फिजिक्स में M.Sc करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए. वहीं मैकेनिकल या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech करने वालों के लिए 2 साल का अनुभव जरूरी है.
Scientific Officer:
फिजिक्स में M.Sc या मैकेनिकल/मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कम से कम 1 साल का अनुभव अनिवार्य है.
Superintending Archaeological Engineer:
उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही 8 साल का कार्य अनुभव भी जरूरी है.
Assistant Professor:
सिविल इंजीनियरिंग में ME/M.Tech डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
उम्र सीमा क्या है?
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है. हालांकि SC, ST, OBC समेत आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 25 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं SC/ST, PwD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है.
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन दिया जाएगा. अनुमानित सैलरी 30 हजार रुपये से लेकर 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है.
ALSO READ: मर्द पार्टी ने राज्यपाल को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र, शिक्षा में सुधार की मांग
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा. पहले लिखित परीक्षा (CRT) आयोजित होगी. इसमें सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
- Union Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी जरूरी जानकारी भरें.
- दस्तावेज अपलोड करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
