Click Here
Click Here
Click Here

मर्द पार्टी ने राज्यपाल को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र, शिक्षा में सुधार की मांग

Ranchi: मर्द पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी धनंजय कुमार भगत के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने...

Ranchi: मर्द पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी धनंजय कुमार भगत के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान पार्टी की ओर से राज्यपाल को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल में धनंजय कुमार भगत, कार्तिक महतो, मुबारक अंसारी, प्रहलाद सिंह और आलोक कुमार वर्मा शामिल थे.

यह भी पढ़ें : News Wave Expose : सावधान ! झारखंड में पीने का पानी हो रहा प्रदूषित, 13,444 जगहों के सर्वे में 1793 जगहों का पानी लाल निशान तक पहुंचा, 264 जगहों का पानी लाल निशाना पार

ये हैं मांगें

  • प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर की जा रही मनमानी और लूट पर तत्काल रोक लगे.
  • कोडरमा जिला के विजयनगर थाना में हुई संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो.
  • भ्रष्टाचार और सुस्ती को समाप्त कर प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाए.
  • राज्य में जर्जर हो चुकी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ कर बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जाए.
  • विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का भुगतान हो ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो.
  • समाज के वंचित वर्गों के लिए सम्मानजनक योजनाएं लागू की जाएं.
  • वृद्धों और आश्रितों को दी जाने वाली पेंशन में हो रही देरी को समाप्त किया जाए.
  • हटिया रेलवे स्टेशन पर चल रही अवैध पार्किंग और वसूली पर नकेल कसी जाए.
  • देश और राज्य में पुरुषों की बढ़ती आत्महत्या की दर पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके कारणों के निवारण की मांग की गई.
  • कानूनों में जेंडर न्यूट्रलिटी (संवैधानिक समानता) का अभाव है, जिसे दूर करना अनिवार्य है.
  • समाज के प्रति सरकार और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी तय हो.

यह भी पढ़ें : पलामू : बिजली-पानी को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, अमर बाउरी की अगुवाई में आंदोलन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *