Click Here
Click Here
Click Here

कर्तव्य पथ से सम्मानजनक विदाई: झारखंड के पांच पुलिस अधिकारी आज हो रहे हैं सेवानिवृत्त

Ranchi: झारखंड पुलिस विभाग के लिए आज का दिन भावुक और गौरवपूर्ण रहा. अपनी लंबी, निष्पकलंक और सराहनीय सेवाओं के बाद 1994...

Jharkhand Police
Honorable farewell from the path of duty: Five Jharkhand police officers are retiring today

Ranchi: झारखंड पुलिस विभाग के लिए आज का दिन भावुक और गौरवपूर्ण रहा. अपनी लंबी, निष्पकलंक और सराहनीय सेवाओं के बाद 1994 बैच के पांच पुलिस अधिकारी आज राजकीय सेवा से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए. सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप टोप्पो, पुलिस निरीक्षक रंजित सिन्हा, पुलिस निरीक्षक सुधीर पोद्दार, पुलिस निरीक्षक नंद किशोर साह एवं पुलिस निरीक्षक रमाकांत ओझा शामिल हैं. इन सभी अधिकारियों ने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

साथियों ने इस भावुक क्षण पर उन्हें दी बधाई और विदाई

बैच के सहयोगियों ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके सफल और सम्मानजनक सेवाकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप टोप्पो तथा पुलिस निरीक्षक रंजित सिन्हा, सुधीर पोद्दार, नंद किशोर साह और रमाकांत ओझा का सेवाकाल सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. सहयोगियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी और बेदाग छवि के साथ सेवा से सेवानिवृत्त होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.

ALSO READ: झारखंड पुलिस : CID की पहल पर अब सभी 24 जिलों में ‘मिशन वात्सल्य पोर्टल’ से होगी लापता बच्चों की तलाश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *