Technology News: Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो बजट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और अच्छा कैमरा चाहते हैं. कंपनी ने इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹24,999 रखी है. फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं. यह स्मार्टफोन Flipkart और Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.
कीमत और ऑफर
Vivo Y51 Pro 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹24,999
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹27,999
अगर ग्राहक 16 मार्च से पहले इस फोन को खरीदते हैं, तो उन्हें करीब ₹2,500 का कैशबैक भी मिल सकता है.
फोन की बिक्री 11 मार्च से शुरू हो गई है. कंपनी ने इसे दो आकर्षक रंगों Festive Red और Noble Gold में पेश किया है.
डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1570 पिक्सल है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है.
डिजाइन कि बात करें, तो फोन में कॉम्पोजिट प्लास्टिक बैक दिया गया है. साथ ही इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है. यह 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसमें पावर और एफिशिएंसी दोनों के लिए अलग-अलग कोर दिए गए हैं.
फोन में 8GB RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और ऐप लोडिंग काफी तेज हो जाती है.
सॉफ्टवेयर कि बात करें तो फोन OriginOS पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है. इसमें यूजर्स को नए फीचर्स और कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं.
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP+2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है, जिससे यूजर्स को बेहतर वीडियो क्वालिटी मिलती है.
दमदार बैटरी और चार्जिंग
Vivo Y51 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन नॉर्मल इस्तेमाल में एक से दो दिन तक आराम से चल सकता है. इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है.
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:
5G और 4G नेटवर्क सपोर्ट
डुअल-बैंड Wi-Fi
Bluetooth 5.4
USB Type-C पोर्ट
लोकेशन के लिए फोन में GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou और QZSS जैसे कई नेविगेशन सिस्टम का सपोर्ट मिलता है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi Pad 8 लॉन्च: स्टूडेंट्स और क्रिएटर्स के लिए पावरफुल टैबलेट, जानें सभी फीचर्स
