Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मौसम का यू-टर्न: झुलसाती गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल में बने दोहरे ट्रफ लाइन और चक्रवातीय...

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल में बने दोहरे ट्रफ लाइन और चक्रवातीय दबाव के असर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण तटीय ओडिशा और बिहार से लेकर तेलंगाना तक बने मौसमी सिस्टम के कारण राज्य में अगले कुछ दिनों तक आंधी, वज्रपात और बारिश का दौर जारी रहेगा. इससे अगले तीन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे तपिश से बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा : चलना बालू घाट से अवैध बालू उठाव का वीडियो वायरल, डीसी ने दिया जांच का आदेश

डाल्टनगंज में पारा 43.5 पार, पाकुड़ में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम मिलाजुला रहा. जहां एक तरफ कुछ जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश ने दस्तक दी, वहीं दूसरी तरफ पलामू प्रमंडल गर्मी से तपता रहा. डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 43.5° डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दुमका में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पाकुड़ के पकुरिया में 16.0 मिलीमीटर वर्षा हुई.

अगले तीन घंटों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने तत्काल चेतावनी जारी करते हुए अगले 3 घंटों में राजधानी रांची, खूंटी और गुमला के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश की प्रबल संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में बरडीह गांव में सड़क धंसने से आवागमन बाधित होने की आशंका

अगले 5 दिनों का वेदर चार्ट

• 27 मई: उत्तर-पश्चिम झारखंड (पलामू प्रमंडल) को छोड़कर राज्य के बाकी सभी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और वज्रपात की आशंका है.
• 28 मई: अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पारा गिरना शुरू हो जाएगा.
• 29 और 30 मई: पूरे राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी. हालांकि, इन दो दिनों में उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 40 से 50 किलोमॉर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और वज्रपात का अलर्ट है.
• 31 मई और 1 जून: राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.
2 जूनः जून की शुरुआत में भी उत्तर-पश्चिम भाग को छोड़कर शेष झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *