Click Here
Click Here
Click Here

‘Welcome to the Jungle’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 7वें दिन भी बरकरार रही मजबूत पकड़

Newswave Desk: 26 जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ का 7वें दिन भी बॉक्स...

'Welcome to the Jungle'
'Welcome to the Jungle'

Newswave Desk: 26 जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ का 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. बता दें, अहमद खान के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फैमिली दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. वीकडेज में इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब भी मजबूत पकड़ बनाई हुई है.

7वें दिन कितनी की कमाई?

करीब 30 स्टार्स से सजी ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त बज़ बना लिया था, जिसका असर इसकी एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना ली. रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है और अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने से कुछ ही कदम दूर है.

कमाई की बात करें तो फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद पहले दिन 15.25 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़, तीसरे दिन 24.75 करोड़, चौथे दिन 8.50 करोड़, पांचवें दिन 9.25 करोड़ और छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 92.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

‘वेलकम टू द जंगल’ ने ‘कॉकटेल 2’ को छोड़ा पीछे

सातवें दिन की कमाई के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ ने शाहिद कपूर की दो हफ्ते पहले रिलीज हुई ‘कॉकटेल 2’ के 89.40 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

2026 की टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

– धुरंधर 2 – 1149.30 करोड़ रुपये
– बॉर्डर 2 – 329.43 करोड़ रुपये
– भूत बंगला – 182.36 करोड़ रुपये
– वेलकम टू द जंगल – 92.90 करोड़ रुपये
– कॉकटेल 2 – 89.40 करोड़ रुपये

ALSO READ: BREAKING- ED ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को फिर किया समन, पूछताछ के लिए बुलाया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *