Click Here
Click Here
Click Here

Jamtara: रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिला, हादसे की आशंका 

Jamtara: मिहिजाम थाना क्षेत्र के साकी पाथर बेवा के पास हावड़ा–नई दिल्ली मुख्य रेलखंड पर शुक्रवार सुबह करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक...

Jamtara
Jamtara: रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिला, हादसे की आशंका 

Jamtara: मिहिजाम थाना क्षेत्र के साकी पाथर बेवा के पास हावड़ा–नई दिल्ली मुख्य रेलखंड पर शुक्रवार सुबह करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, चित्तरंजन और जामताड़ा स्टेशन के बीच ट्रैक निरीक्षण के दौरान ट्रैकमैन को रेलवे लाइन किनारे शव दिखाई दिया. इसके बाद तुरंत मिहिजाम पुलिस और आरपीएफ को सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया गया.

ट्रेन की चपेट में आने की आशंका 

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

ALSO READ: झारखंड पुलिस कल्याण कोष से स्वीकृत राशि की सूची जारी, 349 लोगों को मिलेगी राहत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *