Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : 65वां सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

Chaibasa : जगन्नाथपुर प्रखंड में आयोजित 65वें सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को हुआ. जहां विजेता टीमों को सम्मानित कर...

65वें सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता

Chaibasa : जगन्नाथपुर प्रखंड में आयोजित 65वें सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को हुआ. जहां विजेता टीमों को सम्मानित कर प्रतियोगिता संपन्न हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन जगन्नाथपुर प्रखंड कॉलोनी स्थित स्टेडियम में किया गया. साथ ही प्रतियोगिता का आयोजन समग्र शिक्षा अभियान और जगन्नाथपुर बीआरसी के सौजन्य से किया गया. इस दौरान अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है. खेल न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से नशा से दूर रहने, नियमित अभ्यास करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

इन टीमों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अंडर-12 वर्ग में मध्य विद्यालय गोरियाडूबा, मध्य विद्यालय कसेरा, आमजोड़ा और रसैल हाई स्कूल, जगन्नाथपुर की टीमों ने भाग लिया. वहीं अंडर-17 वर्ग में हाई स्कूल कूड़ाहातु, सरस्वती शिशु मंदिर, रसैल हाई स्कूल जगन्नाथपुर और मॉडल स्कूल जगन्नाथपुर की टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

ये बनें विजेता

प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-17 बालिका वर्ग में रसैल हाई स्कूल, जगन्नाथपुर विजेता बना. अंडर-17 बालक वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल, जगन्नाथपुर ने खिताब अपने नाम किया. अंडर-15 बालक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर, जगन्नाथपुर और बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय कसेरा विजेता रहा. अंडर-12 बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में मध्य विद्यालय कसेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

इनका रहा योगदान

प्रतियोगिता के सफल संचालन में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विवेकानंद मोहंती, शमशेर आलम सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

ALSO READ : BREAKING- ED ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को फिर किया समन, पूछताछ के लिए बुलाया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *