पश्चिमी सिंहभूम: डीसी ने किया जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण, कई शाखाओं के किया अवलोकन

West Singhbhum: चाईबासा-पश्चिमी सिंहभूम के जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने...

पश्चिमी सिंहभूम
उपायुक्त मनीष कुमार

West Singhbhum: चाईबासा-पश्चिमी सिंहभूम के जिला उपायुक्त  मनीष कुमार ने जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया.  निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय अंतर्गत गोपनीय शाखा, सामान्य शाखा, नजारत शाखा, निर्वाचन शाखा सहित अन्य शाखाओं के कार्यों का क्रमवार अवलोकन किया.

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

इस अवसर पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर से अनुमंडल कार्यालय के माध्यम से संचालित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों, अनुश्रवण कार्यों एवं न्यायालय से संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने अभिलेखों के नियमित संधारण, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए. इस दौरान अनुमंडल कार्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा आवश्यकतानुसार संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न मेलों के लिए निर्गत अनुमति, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति संबंधी रोस्टर, कर्मियों की उपस्थिति पंजी, वेतन निकासी, अवकाश (सीएल/ईएल) अभिलेख सहित अन्य प्रशासनिक एवं कार्यालय अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया.
ALSO READ: विकास की राह में नहीं आएंगे रोड़े: गिरिडीह के लिए CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े संकेत, जल्द शुरू होंगी अहम परियोजनाएं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *