Seraikela: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर राज्य के पूर्व CM रघुवर दास (Raghubar Das) आदित्यपुर स्थित हिमांशु सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और परिजनों से मुलाकात की. करीब आधे घंटे तक बातचीत करने के बाद वह वापस लौट गए.
3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान
मीडिया से बातचीत के दौरान रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर में लगातार हो रही चापड़बाजी की घटनाओं और राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए.

सरकार पर साधा निशाना
रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल बालू, गिट्टी और आयरन ओर बेचने में लगी है. उन्होंने राज्य सरकार को विफल सरकार बताते हुए मांग की कि मृतक हिमांशु सिंह के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए.


