West Singhbhum: गोइलकेरा कोल्हान वन प्रमंडल की ओर से गोइलकेरा स्थित प्लस टू हाई स्कूल परिसर में 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि और मनोहरपुर विधायक जगत माझी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.
कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के पारंपरिक आदिवासी नृत्य और स्वागत गीत से हुई. इसके बाद अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और ग्रामीणों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया.
जंगल, जल और जमीन हमारी धरोहर : जोबा माझी.
सांसद जोबा माझी ने कहा कि जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की.
जनभागीदारी से होगा पर्यावरण संरक्षण : जगत माझी.
विधायक जगत माझी ने कहा कि वन जीवन का आधार हैं. उन्होंने लोगों से वनों को आग, अवैध कटाई और अतिक्रमण से बचाने में सहयोग करने का आह्वान किया.
ALSO READ: चाईबासा: योग से बदली प्रेमलता की जिंदगी, हाइपरथायरॉइडिज्म के लक्षणों पर पाया नियंत्रण

पौधों की देखभाल भी जरूरी : कुलदीप मीणा
कोल्हान वन प्रमंडल पदाधिकारी कुलदीप मीणा ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सफल होगा, जब पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए.
