चक्रधरपुर: प्रोजेक्ट परख ओलंपियाड परीक्षा संपन्न, 714 में से 590 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Chaibasa: उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट परख के तहत रविवार को जिले के तीनों अनुमंडलों में निर्धारित तीन परीक्षा...

प्रोजेक्ट परख ओलंपियाड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी
प्रोजेक्ट परख ओलंपियाड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी

Chaibasa: उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट परख के तहत रविवार को जिले के तीनों अनुमंडलों में निर्धारित तीन परीक्षा केंद्रों पर ओलंपियाड परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.

SDO ने लिया परीक्षा केंद्र का जायजा

चक्रधरपुर अनुमंडल के मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), पोड़ाहाट, चक्रधरपुर ने किया. निरीक्षण के दौरान परीक्षा की व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं पारदर्शिता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल 714 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 590 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.

शीर्ष 100 विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष मार्गदर्शन

प्रशासन के अनुसार, प्रोजेक्ट परख का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है. ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आगामी माध्यमिक परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा.

इस परीक्षा में जिले के शीर्ष 10 विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्रशासन का मानना है कि यह पहल विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, विषयों की बेहतर समझ बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी.

ALSO READ: पश्चिमी सिंहभूम: ‘जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर’-जोबा माझी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *