शादी का झांसा देकर विधवा महिला का वर्षों तक यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार 

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला का कई वर्षों तक यौन शोषण करने...

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला का कई वर्षों तक यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी अभियुक्त नवीन कुमार तिवारी उर्फ नन्हे तिवारी (26 वर्ष), पिता राजेंद्र तिवारी, ग्राम बेनिकला टोला तिवारी बीघा, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू, पर आरोप है कि उसने एक विधवा महिला को विवाह का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया. जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी कथित रूप से अपने वादे से मुकर गया.

ALSO READ: बीएड, एमएड एवं बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए जरूरी निर्देश

महिला थाना पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत के आधार पर हुसैनाबाद महिला एवं बाल संरक्षण थाना में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को शनिवार, 30 मई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने बताया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मामले की आगे की जांच जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *