पैसे दोगुना करने का झांसा देकर महिला से 1 लाख की ठगी, 14 साल बाद भी नहीं मिला पैसा

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामबाद निवासी एक महिला से पैसे दोगुना करने का लालच देकर 1 लाख रुपये...

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामबाद निवासी एक महिला से पैसे दोगुना करने का लालच देकर 1 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर पीड़िता मोमिना बीबी ने हिरणपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है.

बैंक एजेंट बनकर लिया था पैसा

शिकायत के अनुसार, करीब 14 वर्ष पूर्व खुदुटोला निवासी सुबोध मंडल ने खुद को राइन एंड रावी नामक सहकारी बैंक का एजेंट बताकर महिला से 1 लाख रुपये लिए थे. उसने महिला को भरोसा दिलाया था कि 4 वर्षों में रकम दोगुनी कर 2 लाख रुपये वापस कर दिए जाएंगे.

लालच में आकर महिला ने उसे पैसे दे दिए, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी उसे उसकी राशि वापस नहीं मिली.

ALSO READ: चुनाव से पहले बड़ा झटका, 90 लाख वोटरों के नाम सूची से बाहर

बहानेबाजी कर टालता रहा आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि एजेंट लगातार बहाने बनाकर पैसे लौटाने में टालमटोल करता रहा. लॉकडाउन के बाद वर्ष 2022 में आरोपी ने एक सर्टिफिकेट देकर महिला को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पैसे वापस कर दिए जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया.

बेटी की शादी के लिए मांगे पैसे, तो किया इनकार

महिला ने बताया कि वर्तमान में बेटी की शादी को लेकर जब वह दो माह पूर्व पैसे मांगने के लिए आरोपी के घर पहुंची, तो उसने साफ तौर पर पैसे देने से इनकार कर दिया. इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शुरू की जांच

इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *