Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सोनुवा में डायन के आरोप में महिला की हत्या, शव जंगल में फेंका, एक आरोपी गिरफ्तार

Chakardharpur : जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में डायन बताकर वृद्ध महिला की हत्या कर दी गयी. मामला बोयकेड़ा पंचायत के बुंडूकोचा...

Chakardharpur : जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में डायन बताकर वृद्ध महिला की हत्या कर दी गयी. मामला बोयकेड़ा पंचायत के बुंडूकोचा वनग्राम का है. जहां 55 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर खाई में फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन आरोपी अब भी फरार है.
मृतक की पहचान बाईबेड़ा गांव निवासी चांदू पुर्ती के रूप में हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर सोनुवा पुलिस बुंडूकोचा वनग्राम के जंगल पहुंची और खाई से शव बरामद कर लिया. शव मृतक के घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में मिला. वृद्धा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी.

पुलिस ने इस आरोप में पनसुआं गांव निवासी 26 वर्षीय प्रेमजीत बानरा को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में प्रेमजीत ने हत्या में शामिल तीन अन्य लोगों के नाम बताएं हैं. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी. वह ठीक नहीं हो रही थी. इसलिए उस पर डायन होने का शक हुआ तो उसकी हत्या कर दी.

पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

बताया जा रहा है कि घटना रविवार शाम की है. आरोपियों ने वृद्ध महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया. मंगलवार को दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सोनुवा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों ने ग्रामीणों और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

 

ALSO READ : टेंडर घोटाला के आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिद्धांत कुमार ने ED कोर्ट में किया सरेंडर 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *