Palamu : झारखंड के Palamu जिले से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है, चियांकी रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 270/16-17 के निकट एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए (MMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति की तलाशी
पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक ट्रेन टिकट बरामद हुआ. टिकट से पता चला कि वह डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से रांची जाने के लिए यात्रा कर रहा था. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बीती रात सफर के दौरान किसी कारणवश वह ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के थाना क्षेत्रों सहित रेलवे रिकॉर्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि व्यक्ति की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी.
Also Read : पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत
