NewsWave Desk: शनि ग्रह को ज्योतिष में कर्म का फल देने वाला ग्रह माना जाता है. इसे न्यायप्रिय देवता भी कहा जाता है. नवग्रहों में शनि ही ऐसा ग्रह है जो किसी गरीब को राजा बना सकता है. शनि की चाल सबसे धीमी होती है, इसलिए ये फल देने में थोड़ा समय लेते हैं, लेकिन जब सफलता मिलती है तो वह बहुत समय तक रहती है.
अगर किसी की कुंडली में शनि कमजोर हो, तो उसे जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है. ऐसे में शनि को मजबूत करने के लिए ज्योतिष में कई आसान उपाय बताए गए हैं. आइए जानते हैं शनि को खुश और मजबूत करने के आसान तरीके.

शनि ग्रह को मजबूत करने के कुछ आसान उपाय
- अगर शनि कमजोर है तो कम से कम 19 शनिवार व्रत करें, चाहें तो 51 शनिवार तक व्रत रख सकते हैं.
- शनिवार को काले कपड़े पहनें और ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:’ मंत्र की कम से कम 5 माला जपें। चाहें तो 11 या 19 माला भी कर सकते हैं.
- शनिवार को जल, दूध, चीनी, काला तिल और गंगाजल मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें। इससे शनि मजबूत होता है.
- शनिवार को उड़द से बनी चीजें (पंजीरी, पकौड़ी, बड़ा) और सरसों के तेल में बना खाना खाएं.
- शनिवार को फल में केला खाना भी लाभदायक माना जाता है.
- कंबल, जूता, चप्पल, लोहा, काले कपड़े, नारियल, सरसों का तेल, भैंस या काली गाय का दान करें.
- नीलम रत्न पहन सकते हैं, लेकिन इसे पहनने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लें.नीलम न मिले तो जमुनिया, काला अकीक या लाजवर्त पहन सकते हैं.
- पराई स्त्री से दूर रहें, अहंकार न करें, गरीबों और सफाईकर्मियों की मदद करें, खुद भी साफ-सुथरे रहें.
- शनि देव, हनुमान जी और शिव जी की पूजा करें,महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
ALSO READ:शुक्र ग्रह को मजबूत कैसे करें?
