अवैध हथियार के साथ घूम रहा युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व गोली बरामद

Gumla : पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुमला थाना पुलिस ने तिर्रा बाईपास स्थित जोरगा मोड़ के पास...

Gumla : पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुमला थाना पुलिस ने तिर्रा बाईपास स्थित जोरगा मोड़ के पास छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस टीम के पहुंचते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

हथियार के साथ पकड़ा गया युवक, कोर्ट भेजा गया

गिरफ्तार युवक की पहचान अशोक नायक, पिता तिले नायक, निवासी जोरगा थाना गुमला के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई. इसके अलावा एक होंडा ड्रीम योगा मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH07E-8603) भी जब्त की गई है. पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Also Read : दावा है दावों का क्याः झारखंड भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी वाले वादे की हवा-हवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *