Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में युवक की हत्या, आपसी रंजिश में वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh: इचाक थाना क्षेत्र के सिजुआ स्थित बिरहोर टंडा में आधी रात के बाद आपसी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या...

murder
Youth murdered in Hazaribagh; incident stemmed from personal enmity

Hazaribagh: इचाक थाना क्षेत्र के सिजुआ स्थित बिरहोर टंडा में आधी रात के बाद आपसी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही इचाक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मृतक की पहचान सुनील बिरहोर (25), पिता छोटन बिरहोर, निवासी बिरहोर टांडा, सिजुआ के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आधी रात के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. आरोप है कि विजय बिरहोर ने विवाद के दौरान सुनील बिरहोर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही इचाक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी विजय बिरहोर को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह सामने आ सके.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण और हत्या में इस्तेमाल किए गए तरीके की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इचाक थाना पुलिस के अनुसार, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा.

ALSO READ: Lock Upp 2 Winner: श्रेया कालरा बनीं विनर, जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *