Hazaribagh: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी के. राजू ने सोमवार को केरेडारी प्रखंड के बसरिया गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने एनटीपीसी की बीजीआर माइंस परियोजना से प्रभावित रैयतों और विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. दौरे के दौरान के. राजू ने ग्रामीणों से बातचीत कर विस्थापन, मुआवजा और अन्य स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी.
स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
बसरिया बाजार टांड़ में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, योगेंद्र साव, जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद और मोहम्मद रियाज का स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और स्थानीय उपज गुड़ भेंट किया. दौरे के दौरान के. राजू प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला के आवास भी पहुंचे. वहां उन्होंने परिजनों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक देव, जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृष्ण किशोर प्रसाद, इंटक के बीजीआर यूनिट अध्यक्ष परमेश्वर कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण और विस्थापित परिवार मौजूद रहे.
ALSO READ : पाकुड़: जापानी इंसेफेलाइटिस और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण


