Click Here
Click Here
Click Here

जंगल में मिला युवक का अधजला शव, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Palamu: चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत स्थित बनपहाड़ी जंगल में शनिवार को एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में...

Palamu: चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत स्थित बनपहाड़ी जंगल में शनिवार को एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद पहचान और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है.

जानिए पूरा मामला क्या है 

मृतक की पहचान कुदागा गांव निवासी 22 वर्षीय मोजाहिद अंसारी के रूप में हुई है. परिजनों ने शव के पास मिले जूते के आधार पर उसकी पहचान की. बताया जाता है कि मोजाहिद बाहर रहकर पेंट-पुट्टी का काम करता था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

वह 27 मई को घर से निकला था, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना थाना में भी दी थी.

पुलिस की जांच जारी 

अब जंगल से अधजला शव बरामद होने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

ALSO READ: बोकारो एसपी ने बेरमो अनुमंडल के कई थानों का किया निरीक्षण, कहा- ‘अपराधियों में हो कानून का खौफ’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *