बोकारो: दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से लूटे गए 3.50 लाख रुपये बिहार से बरामद, दो आरोपी चिन्हित

Bokaro: जिले के चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ के पास 7 जुलाई को दिनदहाड़े हुई 3.50 लाख रुपये चोरी के मामले...

Bokaro Police
बोकारो पुलिस

Bokaro: जिले के चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ के पास 7 जुलाई को दिनदहाड़े हुई 3.50 लाख रुपये चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस द्वारा इस मामले में बिहार के कटिहार से दो अभियुक्तों को चिन्हित किया गया है. साथ ही चोरी की रकम भी बरामद की गई है.

क्या है मामला?

बता दें, 7 जुलाई को दोपहर करीब 12:40 बजे जोधाडीह मोड़ के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध व्यक्ति की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ उसमें रखे 3 लाख 50 हजार रुपये चोरी कर लिए थे और मौके से फरार हो गए थे. इस संबंध में चास थाना कांड संख्या-86/26 के तहत धारा 304 BNS में मामला दर्ज किया गया था. इस संबंध में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक बोकारो के आदेशानुसार S.I.T की टीम गठित की गई. टीम गठन कर सहायक पुलिस अधीक्षक चास के निर्देशन में और थाना प्रभारी चास के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास एवं अपराधियों के भागने के रास्ते के CCTV फुटेज की जांच की और तकनीकी स्रोत से 12 जुलाई को स्थानीय थाना कोढा, जिला कटिहार (बिहार) के सहयोग से कांड के अप्राथमिकी दो अभियुक्तों को चिन्हित किया गया.

घर से बरामद किये गए चोरी के पैसे 

चिन्हित अभियुक्तों में निरो उर्फ निरेन्द्र बनजारा तथा राजा ग्वाला उर्फ अरमान ग्वाला शामिल हैं. दोनों बिहार के कटिहार जिला के कोढा थाना के नया टोला जुराबगंज के रहने वाले हैं. मामले को लेकर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के घर पर छापेमारी की और अप्राथमिकी अभियुक्त राजा ग्वाला उर्फ अरमान ग्वाला के ससुराल स्थित घर से चोरी की गई पूरी राशि 3 लाख 50 हजार रुपये की बरामदगी हुई.

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी

सहायक पुलिस अधीक्षक सदर चास वेदांत शंकर, पु.नि. सह थाना प्रभारी चास दिनेश कु. सिंह, पु.अ.नि. मुकेश दयाल सिंह, पु.अ.नि. संदीप कुमार, आ.-1688 महेन्द्र मोदी, आ.-211 विक्रम कुमार शामिल थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: मतदाता सूची से हटेंगे फर्जी नाम, SIR-2026 को लेकर प्रशासन ने शुरू की कवायद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *