रांचीः नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला दोषी करार, सजा पर 28 को फैसला

Ranchi: पोक्सो के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र श्रीवास्तव की अदालत में नाबालिग से अश्लील हरकत करने के आरोपी शनिचर महली(55 वर्ष) को दोषी...

Ranchi: पोक्सो के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र श्रीवास्तव की अदालत में नाबालिग से अश्लील हरकत करने के आरोपी शनिचर महली(55 वर्ष) को दोषी करार दिया है. सजा की बिंदू पर 28 अगस्त को अदालत सुनवाई करेगा. मामले में अभियोजन की ओर एपीपी पल्लवी ने बहस की और ठोस गवाह पेश किये, जिसके आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया गया. मामला अनगड़ा थाना का जून 2025 का है. नाबालिग लड़की की मां मामले में शनिचर महली के खिलाफ अनगड़ा थाना में केस 90/2025 दर्ज कराया था, मामले अनगड़ा पुलिस ने 17 जून 2025 को कोर्ट में सुनवाई के लिए फाइल किया था. अदालत ने एक साल की अंदर सुनवाई पूरी करते हुए दोषी करार दिया है.

AlsoRead:कांके में स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *