रांची में ट्रक के नंबर पर दौड़ रही थी बुलेट, हेलमेट नहीं पहनने पर खुला राज

Ranchi: राजधानी रांची में जालसाजी का एक मामला सामने आया है. यहां ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की जांच के दौरान एक ऐसी...

Ranchi: राजधानी रांची में जालसाजी का एक मामला सामने आया है. यहां ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की जांच के दौरान एक ऐसी गड़बड़ी पकड़ी गई, जिसने पुलिस प्रशासन को भी हैरत में डाल दिया है. शहर की सड़कों पर एक युवक ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली बुलेट बाइक दौड़ा रहा था. इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर उस बुलेट का ऑनलाइन चालान काटा.

बिना हेलमेट बाइक चलाते युवक का कटा ऑनलाइन चालान

रांची में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बिना हेलमेट के बुलेट चला रहे एक युवक को देखा. नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस ने तुरंत उस मोटरसाइकिल के नंबर को चालान काटने वाली मशीन से ऑनलाइन चालान जारी कर दिया. डिजिटल चालान कटते ही वाहन मालिक के मोबाइल पर मैसेज पहुंचा. जब असली वाहन मालिक ने चालान की रसीद देखी, तो उसके होश उड़ गए. तस्वीर में एक युवक बुलेट बाइक पर बिना हेलमेट बैठा दिखाई दे रहा था.

CCTV फुटेज से बाइक और चालक की तलाश

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ ट्रैफिक नियम तोड़ने का नहीं, बल्कि एक गंभीर आपराधिक फर्जीवाड़ा है. किसी अन्य वाहन, विशेषकर ट्रक का नंबर बाइक पर इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है. पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर उस बुलेट और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

ALSO READ: जामताड़ा: पबिया स्कूल में 19 सदस्यीय प्रबंधन समिति गठित, प्रवीण मंडल अध्यक्ष और पुतुना देवी उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनी गईं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *