Ranchi: 7 अगस्त को जमशेदपुर के सिदगोड़ा में आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन और 8 अगस्त को अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आजसू पार्टी प्रखंड कमिटी, बुंडू की आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई.
गांव-गांव चलाया जाएगा जनसंपर्क अभियान
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो ने की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि बुंडू प्रखंड के सभी गांवों, टोलों और पंचायतों से अधिक से अधिक युवाओं, छात्र-छात्राओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. इसके लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
निर्मल महतो के बलिदान को बताया प्रेरणा
बैठक में नेताओं ने कहा कि अमर शहीद निर्मल महतो का बलिदान झारखंड आंदोलन के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उन्होंने युवाओं से 7 और 8 अगस्त के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर युवा शक्ति को संगठित करने का आह्वान किया.
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला उपाध्यक्ष भय भंजन महतो, कार्यकारी अध्यक्ष योगेश्वर महतो, वरीय उपाध्यक्ष कालीपद महतो, सचिव संतोष महतो, संगठन सचिव परीक्षित महतो, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर महतो सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.
