Jamshedpur: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य के अंतर्गत “A Session on CPR Training – To Restart A Heart” विषय पर सिद्धेश हॉस्पिटल, आदित्यपुर में एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नीलम सिन्हा ने उपस्थित डॉक्टरों, नर्सों एवं अस्पताल के स्टाफ को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की महत्ता बताते हुए हृदय गति रुकने की स्थिति में जीवन बचाने की सही तकनीकों का विस्तृत प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रस्तुति एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को CPR का अभ्यास भी कराया, जिससे यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ.
कार्यक्रम में लगभग 30 लाभार्थियों ने लिया भाग
इस अवसर पर क्लब की ओर से डॉ. मनोरमा सिद्धेश, डॉ. मेघा रुद्र एवं डॉ. पायल भाटी को उनके सहयोग, आतिथ्य एवं स्वास्थ्य सेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया. साथ ही अस्पताल की सभी सिस्टर्स एवं स्टाफ के उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया. क्लब ने विशेष रूप से डॉ. नीलम सिन्हा को इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम में लगभग 30 लाभार्थियों ने भाग लिया कुल 6 क्लब सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्षा संचिता डे, सचिव मधुमिता राय, कोषाध्यक्ष पीपी संपा, पीपी रमा खन्ना, गीता सिंह एवं डॉ. नीलम सिन्हा शामिल थीं.
यह भी पढ़ें: रांची: 7 और 8 अगस्त के ऐतिहासिक कार्यक्रमों को लेकर आजसू ने कसी कमर, बुंडू में बनी रणनीति
