हाईकोर्ट ने TGT मामले से जुड़े मीना कुमारी प्रकरण में इंटरवेनर्स आवेदन किया स्वीकार, JSSC को पक्षकार बनाने का निर्देश

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को TGT (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक) नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी प्रकरण में एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुई. इस...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को TGT (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक) नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी प्रकरण में एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुई. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई.

इंटरवेनर्स का आवेदन स्वीकार

सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले में हस्तक्षेप के लिए दायर सभी इंटरलोक्यूटरी एप्लिकेशन (I.A.) को स्वीकार करते हुए इंटरवेनर्स को अपील में प्रतिवादी के रूप में शामिल करने का महत्वपूर्ण निर्देश दिया.

इंटरवेनर्स की ओर से रखी गई दलील

सुनवाई के दौरान इंटरवेनर्स की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता चंचल जैन ने दलील दी कि ये वे अभ्यर्थी हैं, जिनके मामले TGT नियुक्ति प्रकरण में मीना कुमारी के साथ ही निस्तारित हुए थे. हालांकि, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा इनके खिलाफ कोई अपील दायर नहीं की गई थी. लेकिन इस मुख्य अपील में आने वाले फैसले का सीधा असर इनके हितों पर पड़ सकता था, जिसके चलते इन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

Also Read: हजारीबाग सदर अंचल कार्यालय में ‘मोटी रकम’ के खेल का सनसनीखेज आरोप: राजस्व उपनिरीक्षक की हरी झंडी के बाद भी क्यों लटक रहे दाखिल-खारिज?

JSSC को संशोधन का निर्देश

हाईकोर्ट ने JSSC को आवश्यक संशोधन करते हुए सभी स्वीकृत इंटरवेनर्स को अपील में औपचारिक तौर पर पक्षकार बनाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने संशोधित अपील की एक सॉफ्ट कॉपी दो सप्ताह के भीतर संबंधित अधिवक्ताओं को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

राज्य सरकार और JSSC के संशोधन आवेदन को भी मंजूरी

अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार और JSSC द्वारा दायर संशोधन आवेदन को भी मंजूरी दे दी है. इस पूरे मामले में अब अगली सुनवाई 30 जून को होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *