PM Modi’s record: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि देश में पहले आम चुनाव होने से पहले, 1947 से 1952 के बीच जवाहरलाल नेहरू अंतरिम सरकार के प्रमुख थे.
यह भी पढ़ें: HC ने विभिन्न MP/MLA पर चल रहे मुकदमे और यथास्थिति पर राज्य सरकार से मांगा जवाब

इस मौके पर केंद्रीय कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव
वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लगातार कार्यकाल के लिए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी का खड़े होकर अभिवादन भी किया. पीएम मोदी ने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार जनादेश हासिल करने और 2024 में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल पाने तक सेवा की है.

12 साल पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम
वहीं, इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत मंडपम में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
इंदिरा गांधी का कार्यकाल 14 साल से ज्यादा लेकिन लगातार नहीं
हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था. इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार दूसरी बार और 2024 में ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करने तक सेवा की है.

यह भी पढ़ें: RTE : 641 चयनित बच्चों में सिर्फ 264 का हुआ निजी स्कूलों में एडमिशन, कई बड़े स्कूलों में एक भी प्रवेश नहीं
मिल रही बधाइयां
प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर देश और दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दौर बताया. उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलने का प्रयास किया है. प्रधानमंत्री मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बधाइयां मिली हैं. अनवर इब्राहिम ने भारत की वैश्विक प्रगति में मोदी के योगदान की सराहना की. वहीं भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी की दशकों लंबी जनसेवा और नेतृत्व का प्रमाण है. उन्होंने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की.

