हाईकोर्ट पहुंचा 14वीं JPSC प्रिलिम्स का मामला, परीक्षा रद्द करने के लिए याचिका दायर, प्रार्थी खुद करेगा बहस

Ranchi: 14वीं JPSC की परीक्षा के बाद प्रिलिम्स एग्जाम (Prelims Exam) रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर...

14th JPSC Prelims
14th JPSC Prelims matter reaches High Court, petition filed seeking cancellation of the exam

Ranchi: 14वीं JPSC की परीक्षा के बाद प्रिलिम्स एग्जाम (Prelims Exam) रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. यह याचिका राजेश प्रसाद की ओर से याचिका दाखिल की गई है. याचिका में कहा गया है कि कट ऑफ मार्क्स (Cut-off marks) जारी करने और ओएमआर शीट (OMR sheet) अपलोड करने और रिजल्ट में अधिकारियों के हस्ताक्षर छूटने का मामला भी कोर्ट के समक्ष लाया गया. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 418 अभ्यर्थियों के चयन पर भी सवाल उठाया गया था. इसके अलावा कोर्ट के सामने परीक्षा में हुई और भी कथित खामियों को लाया गया.


बुधवार को हुई आंशिक सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए गुरुवार की तिथि निर्धारित की है. इस मामले प्रार्थी अदालत में खुद बहस करेंगे हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट इस मामले में सुनवाई करेगी. यह जानकारी प्रार्थी राजेश प्रसाद ने दी.

ALSO READ: झारखंड कैडर के 21 IPS अधिकारी मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में लेंगे हिस्सा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *