खूंटी में ट्रेलर से 18.4 किलो अवैध डोडा बरामद, चालक समेत दो गिरफ्तार

Khunti: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध...

illegal poppy straw seized
खूंटी में ट्रेलर से 18.4 किलो अवैध डोडा बरामद, चालक समेत दो गिरफ्तार

Khunti: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध पीसा हुआ डोडा बरामद किया है. पुलिस ने ट्रेलर के मालिक सह चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

छापेमारी दल का किया गया गठन

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मुरहू थाना क्षेत्र में पंजाब नंबर का 18 चक्का ट्रेलर अवैध डोडा लेकर खड़ा है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने ट्रेलर संख्या PB 46M 9811 की तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन से 18.400 किलोग्राम अवैध पीसा हुआ डोडा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.76 लाख रुपये बताई गई है.

पुलिस ने अवैध डोडा के साथ मोबाइल फोन किया जब्त

मामले में ट्रेलर के मालिक सह चालक बाटू सिंह (46) और खलासी शिबो मुंडा (45), दोनों निवासी बड़बिल, जिला क्योंझर (ओडिशा), को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अवैध डोडा के अलावा ट्रेलर और ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. इस संबंध में एनडीपीएस थाना, खूंटी में कांड संख्या 13/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(बी) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी मनीष सिंह जामुदा, एनडीपीएस थाना प्रभारी रामदेव यादव, पुलिस अवर निरीक्षक ओम प्रकाश राय, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कच्छप समेत एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

ALSO READ: इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का 6वां इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, सेवा और महिला सशक्तिकरण के नए संकल्प

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *