Click Here
Click Here

शहजोड़ा गांव में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन, अशोक षाड़ंगी ने लिया आशीर्वाद

Chakradharpur: प्रखंड के शहजोड़ा गांव में आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला....

Harinam Sankirtan
हरिनाम संकीर्तन में मौजूद अशोक षाड़ंगी

Chakradharpur:  प्रखंड के शहजोड़ा गांव में आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया.

उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा, कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं. कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय, वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा, आशीष कुमार वर्मा, कन्हाई सिंह सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रिम्स में बिना मंजूरी निकले टेंडरों पर गिरेगी गाज, होगी हाई लेवल जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *