Click Here
Click Here

झारखंड के नन्हें सितारों का मुंबई में जलवा, नेशनल मंच पर दिखाया दम, हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Ranchi: झारखंड के सरकारी स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों ने इस बार राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा प्रदर्शन किया, कि पूरे राज्य का सिर...

National Word Power Championship
नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप

Ranchi: झारखंड के सरकारी स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों ने इस बार राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा प्रदर्शन किया, कि पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा हो गया. मुंबई में आयोजित ‘नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26’ में कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का परचम लहरा दिया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इतने छोटे बच्चों का राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना और वहां खुद को साबित करना इस बात का संकेत है, कि राज्य में शिक्षा की बुनियाद अब मजबूत हो रही है. उन्होंने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका को भी सराहा, जिनके सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अंग्रेजी दक्षता में दिखाया दम

झारखंड के इन छात्रों ने पहले राज्य स्तर पर फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (FLN) चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी, जिसके बाद 22 अप्रैल को मुंबई में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने अंग्रेजी भाषा पर अपनी पकड़ का शानदार प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया. यह पहल झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और इंग्लिश लिटरेसी पार्टनर लीप फॉर वर्ल्ड के संयुक्त प्रयास से संचालित की गई थी.

सरकारी स्कूलों की बदलती तस्वीर

इस सफलता ने यह साफ कर दिया है कि झारखंड के सरकारी स्कूल अब पीछे नहीं हैं. सही दिशा, संसाधन और मार्गदर्शन मिलने पर यहां के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं. खास बात यह है कि दूर-दराज के इलाकों के बच्चों को भी अब बड़े मंच मिल रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और विकास दोनों तेजी से बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: रिम्स में बिना मंजूरी निकले टेंडरों पर गिरेगी गाज, होगी हाई लेवल जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *