Click Here
Click Here
Click Here

रांची के कोकर से 18 माह की मासूम बच्ची लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Ranchi: राजधानी के कोकर खोरहा टोली (गली नंबर 1) की रहने वाली 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडेय शनिवार की शाम...

Ranchi: राजधानी के कोकर खोरहा टोली (गली नंबर 1) की रहने वाली 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडेय शनिवार की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अदिति शनिवार शाम करीब 4:30 बजे से घर के पास से ही गायब है. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला, तो परिवार वालों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों और स्थानीय प्रशासन को दी है.

परिजनों ने लोगों से मदद की अपील की

बच्ची के लापता होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन लगातार बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं और लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं. यदि किसी भी व्यक्ति को इस बच्ची के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं भी दिखाई दे, तो कृपया संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत मोबाइल नंबर 6203427434 पर संपर्क करें. आपकी एक छोटी सी कोशिश किसी परिवार का चिराग वापस ला सकती है.

ALSO READ: महिला पुलिसकर्मी के साथ वर्दी में रंगरलियां मनाते इंस्पेक्टर साहब की फोटो वायरल, रांची में भी रह चुके हैं थानेदार 

पुलिस और स्थानीय लोग भी तलाश में जुटे

परिजनों ने स्थानीय प्रशासन को भी मामले की जानकारी दे दी है. आसपास के इलाके में बच्ची की तलाश की जा रही है. यदि किसी को बच्ची कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत परिवार या पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *