पलामू में युवक की हत्या, दूसरे दिन हुई शव की पहचान

Palamu: पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था. कल तक इस शव की पहचान नहीं हो पाई...

Palamu: पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था. कल तक इस शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन आज रविवार सुबह करीब 10 बजे इसकी पहचान कर ली गई है. मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के कवल गांव निवासी जग नारायण यादव के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय सुखी यादव के पुत्र थे. परिजनों ने बताया कि जग नारायण यादव 7 मई को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पांडू क्षेत्र के कुलिया गांव गए थे, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे. काफी तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला. इस बीच शनिवार को पुलिस को बेलहरा से लोमड़ीडीह जाने वाले रास्ते पर एक लावारिस शव मिला था. पुलिस ने पहचान के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की, जिसे देखकर परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की.

यह भी पढ़ें: महिला पुलिसकर्मी के साथ वर्दी में रंगरलियां मनाते इंस्पेक्टर साहब की फोटो वायरल, रांची में भी रह चुके हैं थानेदार 

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

परिजनों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने जग नारायण यादव की पत्थर से कूचकर हत्या की है और पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर शव को जलाने की कोशिश भी की गई. घटना की सूचना मिलने के बाद राजद के जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान और अन्य नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

यह भी पढ़ें: रांची के कोकर से 18 माह की मासूम बच्ची लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *