Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, विधायक डॉ. नीरा यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Koderma: सृजन महिला विकास मंच की ओर से लोकाई फुटबॉल ग्राउंड में गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर...

कोडरमा: गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Koderma: सृजन महिला विकास मंच की ओर से लोकाई फुटबॉल ग्राउंड में गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. नीरा यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

बालिकाएं खेल के माध्यम से बढ़ाएं जिले का मान : विधायक

विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सृजन महिला विकास मंच बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहा है. उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने तथा खेल के माध्यम से जिले और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

संस्था लगातार कर रही है बालिकाओं को प्रोत्साहित

सृजन महिला विकास मंच की सचिव नरगिस खान ने कहा कि संस्था बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि इस अभियान में उपायुक्त, सांसद, विधायक, जिला परिषद, मुखिया तथा स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मंच से जुड़ी बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. संस्था भविष्य में भी उन्हें आवश्यक सहयोग और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी.

ALSO READ : धनबाद पुलिस ने जून महीने में पांच सौ से अधिक पुराने मामलों की कोर्ट में चार्जशीट की दाखिल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *