Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- ‘झारखंड में विकास नहीं, लूट-खसोट की सरकार’

Jamtara: कुंडहित प्रखंड में रविवार को भाजपा प्रखंड इकाई ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ता...

Jamtara: Babulal Marandi lashed out at the BJP workers' convention, saying, "There is no development in Jharkhand, it is a government of loot."

Jamtara: कुंडहित प्रखंड में रविवार को भाजपा प्रखंड इकाई ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में जिले एवं प्रखंड के भाजपा नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम से पूर्व बाबूलाल मरांडी ने ढाणाकुड़ी स्थित अमर शहीद तिलका मांझी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वे डाक बंगला परिसर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया. सम्मेलन के दौरान कुंडहित प्रखंड के 141 युवाओं ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बाबूलाल मरांडी ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई. सदस्यता अभियान का नेतृत्व रत्नाकर माझी ने किया. भाजपा नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: विवादित जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा विवाद

‘सरकारी अस्पतालों में न दवाइयां उपलब्ध हैं, न पर्याप्त डॉक्टर’

अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है. इसके बाद उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में झारखंड में तीन मेडिकल कॉलेज बनाए गए, जिनमें दुमका मेडिकल कॉलेज भी शामिल है. लेकिन वर्तमान सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में न दवाइयां उपलब्ध हैं, न पर्याप्त डॉक्टर और न ही नर्स. दवा खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

अबुआ नहीं, बाबुओं की सरकार: बाबूलाल मरांडी

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि कमाई के लिए सत्ता में बैठी है. राज्य में हत्या, चोरी, डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन को भी वसूली के काम में लगा दिया गया है. बालू और खनन नीति को लेकर भी उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में राज्य सरकार ने एक भी बालू घाट की नीलामी नहीं कराई. सरकार जानबूझकर नीलामी नहीं कर रही है, क्योंकि इससे राजस्व सरकार के खजाने में जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि बालू और पत्थर के अवैध कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है तथा कोयले की खुलेआम तस्करी हो रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में चारों ओर लूट का माहौल है और जनता त्रस्त है. मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार खुद को “अबुआ सरकार” कहती है, जबकि यह “बाबुओं की सरकार” बनकर रह गई है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: प्रकृति, प्रगति और पर्यटन का प्रतीक बना DVC कोनार डैम, असामाजिक तत्वों की करतूत से खूबसूरती पर लग रहा ग्रहण

मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो, जिला अध्यक्ष सुमित शरण, जिला संगठन प्रभारी प्रदीप कुमार साहू, परितोष शरण, मनीष दुबे, बबीता झा, सुरेश राय, सनत मिश्रा, कमल गुप्ता, मनोज गोस्वामी, जयदेव मंडल, विष्णु मंडल, सुशील हांसदा सहित कई नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कार्यक्रम में कुंडहित मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल, बागडेहरी मंडल अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी, जगाबंधु घोष, बनमाली मंडल, जीवन मंडल, तपन सिंह, गया प्रसाद मंडल, फूचू सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *