Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: सेक्टर 8B की सड़क जर्जर, सेक्टर वासियों की बढ़ी परेशानी

Bokaro: सिटी के सेक्टर 8B में कई जगहों पर सड़क का बहुत ही बुरा हाल है. आम दिनों में भी जर्जर सड़क...

बोकारो
जर्जर सड़क

Bokaro: सिटी के सेक्टर 8B में कई जगहों पर सड़क का बहुत ही बुरा हाल है. आम दिनों में भी जर्जर सड़क पर लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अब बारिश का मौसम आने से उन जर्जर सड़क पर चलना, किसी चुनौती से कम नहीं है. हल्की बारिश जर्जर सड़क को तालाब में तब्दील कर देता है. कीचड़ की किचकिच राह की मुसीबतें बढ़ा देती है. इन जर्जर सड़कों को पैदल या वाहन से पार करना किसी जंग जीतने जैसा एहसास कराता है.

कामकाजी लोगों से लेकर स्कूली बच्चों की बढ़ती जा रही है मुश्किलें 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर 8 भी स्ट्रीट 33 की जर्जर सड़क लोगों के दिनचर्या का हिस्सा है. हर दिन इस राह से कई स्कूली बच्चे गुजरते हैं, जिनके जुते व ड्रेस पर कीचड़ का असर होता है. कीचड़ के कारण फिसलने का भय हमेशा बना रहता है. इसके अलावा काम-काज के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी इस कीचड़ और गंदे पानी से आवागमन करना पड़ता है.
ALSO READ: चाईबासा: मैट्रिक और इंटर के सफल आदिवासी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, शिक्षा और मेहनत से आगे बढ़ने का मिला संदेश

सड़क की मरम्मत कराएं BSL प्रबंधन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब 30 वर्ष पहले किया गया था. यह सड़क सेक्टर 8 के राय चौक तथा सेक्टर 6 को जोड़ने का काम करती है. दशकों पहले बनी यह सड़क समय के साथ दम तोड़ने लगी. लेकिन इस सड़क की मरम्मत के लिए अभी तक BSL प्रबंधन द्वारा कोई पहल नहीं की गई. जबकि सड़क का निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी बीएसएल प्रबंधन की ही है. कहा कि बीएसएल प्रबंधन इस ओर ध्यान दें तो सेक्टर 8, 6 तथा 9 आदि के लोगों को काफी राहत मिलेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *