Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा मे खुले में पड़ी लाखों की 450 साइकिलें, बरसात मे लग रही है जंग

Koderma: जिले के चंदवारा प्रखंड में सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच वितरण के लिए लाई गई करीब 450 साइकिलें अब तक...

खुले में पड़ी लाखों की 450 साइकिलें

Koderma:  जिले के चंदवारा प्रखंड में सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच वितरण के लिए लाई गई करीब 450 साइकिलें अब तक लाभुकों को नहीं मिल सकी हैं. साइकिलें लंबे समय से प्रखंड मुख्यालय परिसर के मैदान में खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई हैं. लगातार हो रही बारिश और तेज धूप के कारण साइकिलों में जंग लगने लगी है. इसके अलावा उनके अन्य पुर्जों के भी खराब होने की आशंका जताई जा रही है.

योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा

सरकार की इस योजना का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो. लेकिन वितरण में हो रही देरी के कारण लाभुक विद्यार्थी अब तक इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं.

सुरक्षित रखरखाव और शीघ्र वितरण की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द साइकिलों का वितरण नहीं किया गया तो लाखों रुपये मूल्य की सरकारी संपत्ति को नुकसान हो सकता है. उन्होंने शिक्षा विभाग से साइकिलों का शीघ्र वितरण कराने तथा तब तक उनके सुरक्षित रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

ALSO READ : असंवेदनशील पुलिस : अपराधियों ने महिला, नाबालिग बच्ची और पुरुष को किया लहूलुहान, FIR के बाद भी कार्रवाई नहीं

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *