पाकुड़ : याद किये गये शहदी SP अमरजीत बलिहार और पांच पुलिसकर्मी

Pakur : शहीद एसपी अमरजीत बलिहार समेत 5 पुलिस जवानों की शहादत पर समाहरणालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान...

शहीद एसपी अमरजीत बलिहार

Pakur : शहीद एसपी अमरजीत बलिहार समेत 5 पुलिस जवानों की शहादत पर समाहरणालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्क में स्थापित शहीद एसपी SP अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया. साथ ही शहीदों के परिजनों को शॉल देकर कर सम्मानित किया गया. इस दौरान शहीदों के परिजनों ने एसपी के साथ अन्य शहीदों का भी प्रतिमा बनाने की मांग की है.

डीआईजी की मीटिंग से लौट रहे थे सभी शहीद

बताते चलें कि दो जुलाई को ही शहीद एसपी अमरजीत बलिहार सहित पांच जवान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ करते हुए शहीद हुए थे. घटना 2013 की है. जहां दुमका से डीआईजी की मीटिंग कर लौटने के दौरान दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी गांव में नक्सली हमले में एसपी अमरजीत बलिहार समेत 5 जवान शहीद हुए थे. एसपी अमरजीत बलिहार, चालक अशोक कुमार श्रीवास्तव, अंगरक्षक चंदन थापा, पुलिस मनोज कुमार हेम्ब्रम, संतोष मंडल और राजीव कुमार नक्सली हमले में शहीद हुए थे.

ये रहे शामिल

इस दौरान एसपी अनुदीप सिंह ,डीडीसी अरविंद कुमार लाल, अपर समाहर्ता जेम्स सूरीन, एसडीपीओ कुमार गौरव सहित अन्य पदाधिकारियों, पुलिस के जवान और शहीद के परिजनों ने शहीद एसपी अमरजीत बलिहार के प्रतिमा ओर जवानो की तस्वीर पर बारी बारी से माल्यर्पण किया और उन्हें याद किया.

 

ALSO READ : असंवेदनशील पुलिस : अपराधियों ने महिला, नाबालिग बच्ची और पुरुष को किया लहूलुहान, FIR के बाद भी कार्रवाई नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *