NH-522 पर 5 घंटे जाम: रामनवमी में शस्त्र प्रदर्शन के दौरान मृत युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, प्रशासन ने दिया आश्वासन

हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र के इरगा निवासी गुलाब साव की मौत के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. मंगलवार को...

हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र के इरगा निवासी गुलाब साव की मौत के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव लेकर NH-522 को करीब 5 घंटे तक जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

रामनवमी जुलूस में हुई चाकूबाजी का मामला

बताया गया कि रामनवमी जुलूस के दौरान हुए चाकूबाजी कांड में गुलाब साव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने न्याय व मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

जाम से आमजन और यातायात प्रभावित

जाम के दौरान दारू क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहीं, जिससे आम लोगों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई घंटों तक वाहन फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की.

प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाया और जाम खत्म कराया

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद, अंचलाधिकारी राम बालक कुमार, थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन और युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें समझाने का प्रयास किया. करीब 5 घंटे की बातचीत और आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया और स्थिति सामान्य हुई. इसके बाद शव को सिवाने नदी बरवाघाट में अंतिम संस्कार किया गया, जहां मुखाग्नि पिता तिलक साव ने दी.

उपायुक्त ने लिया संज्ञान और परिवार को आश्वासन दिया

हजारीबाग के उपायुक्त ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि मृतक की नन्ही बच्ची को बाल संरक्षण आयोग के तहत ₹4,000 प्रतिमाह सहायता प्रदान की जाएगी. साथ ही, मृतक की पत्नी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी आश्वासन दिया गया.

ALSO READ:ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ सरयू राय का ऐलान, यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *