Click Here
Click Here
Click Here

सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में गई 60 वर्षीय वृद्ध की जान

Gumla: सदर थाना क्षेत्र के कोटाम पतगच्छा गांव निवासी भिखवा उरांव (60 वर्ष) की सांप के डसने से मौत हो गई. घटना...

Gumla: सदर थाना क्षेत्र के कोटाम पतगच्छा गांव निवासी भिखवा उरांव (60 वर्ष) की सांप के डसने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

परिजनों के अनुसार, भिखवा उरांव अपने घर में टांगी (लकड़ी काटने का औजार) की बेंत बनाने के लिए छज्जे पर रखे रंदा को उतार रहे थे. इसी दौरान वहां छिपे सांप ने उन्हें डस लिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अस्पताल की बजाय भगत के पास पहुंचे

सांप के काटने के बाद वह तत्काल अस्पताल जाने के बजाय गांव के एक भगत के पास झाड़-फूंक कराने चले गए. कुछ समय बाद घर लौटने पर उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. स्थिति गंभीर होते देख परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने लोगों से की अपील

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना गुमला के एएसआई अरविंद कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह के किसी भी हादसे में झाड़-फूंक का सहारा न लें और तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें.

ALSO READ: हजारीबाग में रिसेप्शन बना रणभूमि: “धोखे के रिश्ते” का खुला सच, लाठी-डंडों की गूंज में बिखर गए सपने

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *