Click Here
Click Here
Click Here

JLKM: की बैठक में पलामू प्रमंडलीय कमेटी के गठन पर मन्थन, सभी विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प

Palamu: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पलामू प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मेदिनीनगर के बैरिया स्थित कुशवाहा भवन में आयोजित की गई....

Palamu: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पलामू प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मेदिनीनगर के बैरिया स्थित कुशवाहा भवन में आयोजित की गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रमंडलीय कमेटी का गठन करना और आगामी चुनावों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना था. बैठक में मुख्य रूप से प्रमंडलीय प्रभारी महेंद्र मंडल, मनोज यादव और प्रेम नायक उपस्थित रहे.

 संगठन विस्तार और चुनाव की तैयारियों पर जोर

बैठक में पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों (पलामू, गढ़वा और लातेहार) से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और दिग्गज नेता जुटे. नेताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो के विचारों को हर घर तक पहुंचाया जाएगा और प्रमंडल की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी. प्रभारी मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हमारा मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में सरकार बनाना है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को चौबीसों घंटे चुनावी मोड में रहना होगा.”

Read Also: झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार; कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

 जल्द होगी प्रमंडलीय कमेटी की घोषणा

बैठक के दौरान पलामू प्रमंडलीय कमेटी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और पदाधिकारियों के नामों की सूची तैयार की गई. प्रभारियों ने बताया कि यह सूची अंतिम मुहर के लिए केंद्रीय कमेटी को सौंपी जाएगी, जिसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो द्वारा प्रमंडलीय कमेटी की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. इस मौके पर पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता, गढ़वा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, लातेहार जिला अध्यक्ष निशांत यादव के साथ-साथ मेदिनीनगर -भंडरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिकेत मेहता, लातेहार के पूर्व प्रत्याशी संतोष पासवान और पांकी के पूर्व प्रत्याशी साहू ओंकार नाथ जायसवाल शामिल हुए. इसके अलावा लातेहार से चंदन बड़ाइक, पुनीत चेरो, रवींद्र सिंह, विनोद सिंह तथा गढ़वा से विकास पासवान, आदित्य साहू, पंकज मेहता, शिव पारस, छोटू पासवान, पंकज यादव, अजय यादव, निरंजन, प्रभात सिन्हा, राजीव और अभय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *