Click Here
Click Here
Click Here

65वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता : अंडर-17 में पीएम श्री उच्च विद्यालय कराईकेला बना चैंपियन

Chaibasa : बंदगांव स्थित भगवान बिरसा स्टेडियम में 65वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन...

65वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता

Chaibasa : बंदगांव स्थित भगवान बिरसा स्टेडियम में 65वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) भीषम कुमार और प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तियु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया. प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में कुल छह टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला पीएम श्री उच्च विद्यालय कराईकेला एवं एसटीआर कुंदरूगुटू के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच कड़ा एवं रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. जिसमें पीएम श्री उच्च विद्यालय कराईकेला ने 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.
अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में बीबीएस हाई स्कूल प्लस टू, बंदगांव और पीएम श्री उच्च विद्यालय ओटार के बीच मुकाबला हुआ. रोमांचक मैच में बीबीएस हाई स्कूल प्लस टू, बंदगांव ने 2-1 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

अंडर 15 में मध्य विद्यालय जारकी विजेता

अंडर-15 बालक वर्ग में लगभग 10 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला मध्य विद्यालय जारकी एवं मध्य विद्यालय महर्षि वाल्मीकि के बीच खेला गया. जिसमे मध्य विद्यालय जारकी ने 1-0 से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. लिटिल चैंप्स (अंडर-12) प्रतियोगिता में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बालक वर्ग में मध्य विद्यालय महर्षि वाल्मीकि, बंदगांव ने कारिका की टीम को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. वहीं बालिका वर्ग में कुल पांच टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला कन्या आश्रम विद्यालय लुम्बई एवं संत टेरेसा मध्य विद्यालय, बंदगांव के बीच खेला गया. जिसमें संत टेरेसा मध्य विद्यालय ने 1-0 से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया.

खेल अनुशासन और टीम वर्क के लिये जरूरी

इस अवसर पर बीडीओ भीषम कुमार ने कहा कि सुब्रतो कप जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं. खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करता है. प्रखंड प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि यहां के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं प्रखंड का नाम रोशन कर सकें.

 

ALSO READ : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर झारखंड CID ने तैयार किया मानव तस्करी रोकने का एक्शन प्लान, जिलों के SP को निर्देश जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *