Click Here
Click Here

बीएनके हाई स्कूल को पीएम श्री का दर्जा दिलाने के लिए 7 करोड़ रुपये की घोषणा: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

Chakradharpur/Jaintgarh: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बीएनके हाई स्कूल को पीएम श्री विद्यालय का दर्जा देने की घोषणा की. उन्होंने...

Chakradharpur/Jaintgarh: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बीएनके हाई स्कूल को पीएम श्री विद्यालय का दर्जा देने की घोषणा की. उन्होंने स्कूल के लिए 7 करोड़ रुपये की मदद का भी ऐलान किया.

गोल्डन जुबली समारोह में की घोषणा

क्योंझर जिले के चंपुआ के पुरुषोत्तमपुर में स्थित BNK हाई स्कूल की 50वीं सालगिरह और गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन बड़े जोश के साथ मनाया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और स्कूल के शानदार सफर की सराहना करते हुए राज्य में शिक्षा के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: पेट्रोल पंप पर खौफनाक नजारा: ऑटो के इंजन में मिला विशाल कोबरा, रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुटारिप्शी पंचायत को एक मॉडल पंचायत बनाने का ऐलान भी किया. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री कनक बर्धन सिंह देव, चंपुआ विधायक सनातन महाकुड़, तेलकोई विधायक डॉ फकीर मोहन नाइक, पटना विधायक अखिल चंद्र नाइक, टाटा स्टील नुआमुंडी के जीएम देबाशीष जेना, जिला कलेक्टर एच के सिंह और मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ चित्तरंजन मिश्रा उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के प्राचार्य नीलमाधव ने मुख्यमंत्री का फूलों का गुलदस्ता और उपहार देकर स्वागत किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *