Click Here
Click Here

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से 7 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू, मानव तस्करी की आशंका गहराई

CHAKRADHARPUR: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात नाबालिग बच्चियों...

CHAKRADHARPUR: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया. सभी बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) चाईबासा को सौंप दिया गया है.

कहां की हैं बच्चियां और कहां जा रही थीं

मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी बच्चियां झींकपानी और गोइलकेरा प्रखंड के कुईडा क्षेत्र की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि वे गुजरात के राजकोट स्थित एक कंपनी में काम करने के लिए जा रही थीं. इसी दौरान चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात करीब 11 बजे स्टेशन परिसर में छापेमारी कर उन्हें बरामद किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

CWC ने शुरू की पूछताछ और संरक्षण प्रक्रिया

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान CWC की प्रतिनिधि पिंकू बोदरा ने मौके पर मौजूद अन्य किशोरियों से भी पूछताछ की, जिनमें कुछ बालिग पाई गईं. फिलहाल सभी नाबालिग बच्चियों को संरक्षण में रखा गया है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.

Also Read: एचईसी में नई पहल: निदेशक कार्मिक से यूनियन की मुलाकात, उत्पादन हर हाल में जारी रखने का भरोसा

पुलिस जांच में जुटी, नेटवर्क की हो रही पड़ताल

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. साथ ही बच्चियों को बाहर भेजने वाले संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है.

बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामले, बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि बीते एक महीने के भीतर यह तीसरा मामला है, जब नाबालिग बच्चियों को इस तरह रेस्क्यू किया गया है. इससे क्षेत्र में मानव तस्करी की आशंका और भी गहरा गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *